झालरापाटन शहर एवं झालावाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़
दीपावली पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य करने हेतु शनिवार 28 अक्टूबर को 220 केवी जीएसएस झालावाड़ से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों एवं सम्पूर्ण झालरापाटन शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि 28 अक्टूबर को सम्पूर्ण झालरापाटन शहर में प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रीको एवं राड़ी के बालाजी जीएसएस झालावाड़ से सम्बन्धित क्षेत्र रीको द्वितीय एवं तृतीय फेज, गोपालपुरा इण्डस्ट्रीज एरिया, सांई दर्शन कॉलोनी, रिलायन्स पेट्रोल पम्प के पीछे, अनमोल रेजिडेन्सी, अरिहन्त विला, शकुन ग्रीन सिटी, फोरेस्ट रोड़, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, गोदाम की तलाई, राड़ी के बालाजी रोड़, पीएचईडी सीवरेज प्लान्ट, नला मोहल्ला, धनवाड़ा क्षेत्र, बसेड़ा मोहल्ला, इमामबाड़ा, पीलखाना, संजय कॉलोनी, फॉरेस्ट रोड़, गोदाम की तलाई, न्यू हाउसिंग बोर्ड तथा 220 केवी जीएसएस झालावाड़ से निकलने वाले सभी 33 केवी ग्रामीण फीडरों से सम्बन्धित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाध्ाित रहेगी।



