IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
राजस्थान

जप्त की गई नकद राशि को छुड़वाने के लिए गठित समिति में करें अपील

जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़

विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर 9 अक्टूबर 2023 से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिसकी पालना किये जाने हेतु फ्लाईंग स्क्वैड टीम (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) एवं अन्य एजेन्सियों द्वारा 50000 रुपए से अधिक की संदेहास्पद राशि जप्त की जा रही है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए जिला स्तर पर जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं कोषाधिकारी की एक समिति बनाई गई है जिसके संयोजक नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ होंगे। जप्त की गई राशि को मुक्त कराने के लिए उक्त समिति में अपील की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि यदि जप्त की गई राशि किसी चुनाव अभियान या राजनैतिक दल से सम्बन्धित नहीं है तो समिति जप्त की गई राशि छोड़ने का निर्णय नियमानुसार करेगी। अपील किये जाने हेतु मिनी सचिवालय झालावाड के कमरा नं. 323 (व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ) एवं संयोजक के दूरभाष नं. 07432-233325 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!