झालावाड़राजस्थान

अवैध मादक पदार्थ 565 ग्राम गांजा की तस्करी करते हुये एक तस्कर गिरफ्तार

जनमत जागरण @ पिड़ावा संवाददाता सौरभ जैन

रविवार को स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 565 ग्राम गांजा की तस्करी करते हुये एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक महोदया ऋचा तोमर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावो के मध्यनजर रखते हुये संदिग्ध गतिविधियो पर नजर रखने हेतु समस्त जिले की सीमाओ व सम्पूर्ण जिले में आने-जाने वाले वाहनो की कडी निगरानी रखते हुये सघन नाकाबंदी की जा रही है। नाकाबंदी के दौरान थानाधिकारी पिडावा मय टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्कर मनोहर पुत्र मदनलाल जाति माली उम्र (37) निवासी दलेलपुरा मोहल्ला पिड़ावा को गिरफ्तार कर मुलजिम के कब्जे सेे अवैध मादक पदार्थ 565 ग्राम गांजा जप्त किया। सीआई बजरंग लाल मीणा ने बताया कि मुलजिम मनोहर के खिलफ मुकदमा दर्ज कर उक्त मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी प्राप्त की जाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त एवं अन्य व्यक्तियो की सलिप्तता के बारे में अनुसधांन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!