देशआगर मालवामध्यप्रदेश

आखिर किस दिशा में जा रहा चुनाव, इन संकेतो को समझे प्रशासन?

जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन की रिपोर्ट

  • आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के पहले ही चरण में जिस तरह की स्थितियां बनने लगी है। वह प्रशासन के लिए संकेत है। विधानसभा चुनाव साफ सुथरा और स्वच्छ तथा निष्पक्ष हो इसके लिए प्रशासन को इन संकेतो को समझना बेहद जरूरी है। गुरूवार को नगर के कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता हुई तो इसकी शिकायत पर किसी ने निर्वाचन आयोग कर दी और आयोग ने एसएसटी टीम को भेजकर इस आयोजन की पूरी वीडियोग्राफी करवाई इस आयोजन में जितने पत्रकार थे उनकी संख्या को लेकर भी मतभेद नजर आए। शुक्रवार को जब भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह मैना में जनसम्पर्क करने पहुंचे तो वहां कुछ लोगो ने उनके सामने ही कांग्रेस प्रत्याशी भैरोसिंह परिहार बापू के नारे लगाए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तल्ख स्वरों में कई लोगो ने टिप्पणीयां भी की। भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह ने इसे विरोधीयों की चाल बताते हुएं माहोल बिगाडने का प्रयास बताया। यहां उल्लेखनीय है की 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस की और से भैरोसिंह परिहार के बेटे चुनाव मैदान में थे तथा राणा विक्रमसिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। दोनो के ही बीच उस चुनाव में भी कई मोको पर टकराव की स्थिति बनी थी। इन सब संकेतो को समझते हुएं प्रशासन को 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी करना चाहिए अगर इसी तरह के संकेत आगे चुनाव प्रचार में भी आते रहे तो फिर आसानी से सोचा जा सकता है की यह विधानसभा चुनाव किस दिशा में जा रहा है

नही नजर आ रही प्रशासन की सक्रियता

  • इस विधानसभा चुनाव के पहले के चुनावो में प्रशासन जिस तरह से सक्रीय होता था वह सक्रियता अभी तक कही नजर नहीं आ रही। चुनाव पर नजर रखने के लिए बनी एसएसटी टीम के जिम्मैदार न जाने कहां खोये हुएं है। कई जगहों पर आचार संहिता के उल्लंघन को खुलेआम देखा जा सकता है। बिना अनुमति के कई वाहन चुनाव प्रचार में भी जुटे हुएं है। चुनावी मौसम में कई आयोजन तो ऐसे भी है जो प्रशासन की बिना अनुमति के ही हो रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!