देशआगर मालवामध्यप्रदेश

अभ्यर्थियों को तीन बार आपराधिक प्रकरणों का प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशन करवाना होगा

अभ्यर्थियों को व्यय लेखा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया, व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टारों का निरीक्षण की तिथियां निधारित

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो

विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु आगर-मालवा जिले की विधानसभा सुसनेर से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना (आईएएस) एवं व्यय प्रेक्षक अनिल शशिधरन(आईआरएस) की उपस्थिति में सुसेनर में प्रशिक्षण दिया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार मीना ने अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन करें, सभी अभ्यर्थी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने आपराधिक प्रकरणों का प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मतदान से पूर्व 03 बार प्रकाशन करवाकर जानकारी, रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर देने वाले विज्ञापनों का जिला स्तरीय एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणन करवाकर ही प्रकाशित करवाए जाए।

व्यय प्रेक्षक श्री शशिधरन ने अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थियों के खर्चां पर व्यय निगरानी टीमों द्वारा निगरानी रखी जा रही है, अभ्यर्थी प्रत्येक दिन के खर्चे रजिस्टर में सही-सही मेंटेन करें, नामांकन से लेकर चुनाव की अवधि पूर्ण होने तक सभी लेन-देन किसी एक बैंक खाते से करें तथा व्यय लेखा रजिस्टर निरीक्षण के दौरान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों को सुविधा एप्प, सी-विजील की जानकारी देकर आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील की गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा अभ्यर्थियों को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान निर्धारित खर्च सीमा से अवगत करवाते हुए प्रतिदिन के होने वाले खर्चां के लिए रजिस्टर संधारित करने तथा सभी व्यय को स्पष्ट दर्शानें हेतु प्रशिक्षित किया गया। साथ ही अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने हेतु आदर्श आचरण संहिता एवं प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, व्यय लेखा नोडल अधिकारी प्रहलाद ढ़ोढरिया सहित अभ्यर्भी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टारों का निरीक्षण की तिथियां निधारितव्यय प्रेक्षक अनिल शशिधरन द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-166, आगर(अजा) से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का 03 बार निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है।

विधानसभा आगर के अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का प्रथम निरीक्षण 06 नवम्बर, सोमवार, द्वितीय निरीक्षण 10 नवम्बर, शुक्रवार एवं तृतीय निरीक्षण 15 नवम्बर, बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रातः 10ः00 बज से सायं 05ः00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को व्यय लेखा रजिस्टर अद्यतन कर स्वयं एवं व्यय एजेंट के माध्यम से अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा।

व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टारों का निरीक्षण की तिथियां निधारित

व्यय प्रेक्षक श्री अनिल शशिधरन द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-165, सुसनेर से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का 03 बार निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है।

विधानसभा सुसनेर के अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का प्रथम निरीक्षण 07 नवम्बर, द्वितीय निरीक्षण 11 नवम्बर,एवं तृतीय निरीक्षण 16 नवम्बर को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रातः 10ः00 बज से सायं 05ः00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को व्यय लेखा रजिस्टर अद्यतन कर स्वयं एवं व्यय एजेंट के माध्यम से अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा।

प्रेक्षक ने क्रिटीकल एवं महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक, विधानसभा सुसनेर श्री सुरेन्द्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा सुसनेर अन्तर्गत क्रिटीकल मतदान एवं महिला मतदान कार्मिकों द्वारा संचालित होने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्र के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह, रिटर्निंग अधिकारी सुसनेर श्री मिलिन्द ढ़ोके उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!