देशआगर मालवामध्यप्रदेश

“वोट दो-17-11-2023 आगर-मालवा” विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर जनमानस को शत्-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो

‘आगर का हर एक मतदाता देगा वोट’ लक्ष्य को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को मीडिल स्कूल ग्राउण्ड आगर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आगर-मालवा जिले का नक्शा एवं नक्शे के अन्दर ‘‘वोट दो-17-11-2023 आगर-मालवा’’ की मानव श्रृंखला बनाकर जनमानस को शत्-प्रतिशत मतदान कर मतदान प्रतिशत में आगर-मालवा जिले का प्रथम लाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, स्वीप नोडल श्री ओपी विजयवर्गीय, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री पवन कुमार एडिशनल सीईओ श्री जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरसी शर्मा आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!