देशउज्जैनमध्यप्रदेश

बच्चों इस प्रकार से कराए जाते हैं चुनाव संपन्न, स्कूली बच्चों ने समझी मतदान की प्रक्रिया

जनमत जागरण @ पानबिहार/उज्जैन

पानबिहार शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल भील खेड़ा में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने मतदान की प्रक्रिया समझी। स्कूल प्रभारी महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के द्वारा चुनाव संपन्न करवाकर बच्चों को खेल-खेल में चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्र (उम्मीदवारों) ने नामांकन दाखिल किया। प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें गोलू को मटका, सृष्टि को किताब, सुधा को गुलाब का फूल, प्रिस को साइकिल और वंश को शंख का चुनाव चिन्ह दिया गया। सभी बच्चों ने अपने अपने उम्मीदवार का प्रचार- प्रसार किया। इसके बाद पोलिग पार्टी ने चुनाव कराते हुए मोकपोल करके दिखाया। चुनाव प्रक्रिया में पोलिग पार्टी में महेंद्र सिंह कलेर, प्रिया अरोड़ा, अनिल कुमार व अमध रावल ने सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों को पोलिग पार्टी के बारे में बताया कि किस प्रकार चुनाव संपन्न कराते हैं। बच्चों को पूरी प्रक्रिया समझा कर चुनाव संपन्न कराए गए।

बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की गोपनीयता के बारे में भी बताया

  • बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की गोपनीयता के बारे में भी बताया गया कि किस प्रकार मतदान गुप्त रूप से किया जाता है इस प्रकार बच्चों ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने- अपने उम्मीदवारों को मतदान गोपनीय तरीके से किया। व चुनाव प्रक्रिया के बारे में बारीकी से समझा। बच्चों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने अपने-अपने उम्मीदवार के नाम व चुनाव चिन्ह के सामने बेल्ट पेपर पर मोहर लगाकर अपने-अपने मत मतपेटी में डाले। चुनाव प्रक्रिया के समापन के बाद पीठासीन अधिकारी पोलिग पार्टी के सदस्यों व उम्मीदवारों के सामने ही मतगणना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!