झालावाड़
कृषि विभाग द्वारा किया गया मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत भवानीमण्डी में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाशचन्द मीणा ने कृषि विभाग के कार्मिको को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं श्रमिकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली कार्यालय परिसर से कालेश्वर मन्दिर, टगर चौराहा, संस्कृत स्कूल चौराहा, बालाजी चौराहा होते हुए वापस कार्यालय परिसर पर आकर समाप्त हुई। रैली में लगभग 90 कार्मिको ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्मिको को वोटर हेल्पलाईन एप्प, सी-विजिल एप्प आदि की जानकारी दी गई एवं मोबाइल में डाउनलोड करवाई गई। इस दौरान कृषि विभाग भवानीमण्डी के सहायक निदेशक राजेश विजय, कृषि अधिकारी चौथमल शर्मा, डॉ. रामसिंह सहित, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।



