झालावाड़

रंगोली व मेहन्दी के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए किया जागरूक

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत पंचायत समिति भवानीमण्डी की ग्राम पंचायत अलावा के ग्राम झीकड़िया में महिलाओं द्वारा मेंहदी एवं रंगोली बनाकर आमजन को मतदान हेतु जागरूक किया गया। वहीं उपस्थित महिलाओं से आगामी 25 नवम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु संकल्प पत्र भरवाए गए। इस दौरान सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इसी क्रम में ब्लॉक डग में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता शपथ दिलाते हुए ग्रामीण महिलाओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!