झालावाड़

नगर पालिका भवानीमण्डी क्षेत्र में आमजन को मतदान के लिए किया प्रेरित

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के तहत नगर पालिका भवानीमण्डी के वार्ड नम्बर 14, 15, 17 व 18 में निर्वाचन संबंधी रंगोली बनाई गई एवं आमजन को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा चुनाव में वोट की महत्ता के बारे में बताया गया। वहीं पंचायत समिति भवानीमण्डी की ग्राम पंचायत कुण्डीखेड़ा के ग्राम मांडवी व लसूड़िया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रंगोली के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मतदान दिवस पर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!