देशआगर मालवामध्यप्रदेश

भाजपा सरकार में हुआ मध्यप्रदेश का विकास

गुजरात के मुख्यमंत्री ने शाजापुर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में की चुनावी सभा

जनमत जागरण @शाजापुर ब्यूरो

विकास की अपार संभावनाओं वाला प्रदेश मध्यप्रदेश है। पिछले 20 वर्षो में जो विकास यहां हुआ है वह पहले कभी नहीं हुआ। पहले इसे बीमारू राज्य कहा जाता था,लेकिन अब विकसित राज्यों में इसकी गिनती होती है। अब यहां की पूरी तस्वीर ही बदल गई है। यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कही। वे बुधवार को शाजापुर विधानसभा के ग्राम चौसला कुलमी में भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मप्र का विकास भाजपा सरकार में हुआ है। लाखो किलोमीटर सड़क का निर्माण इस सरकार ने किया है। बिजली और पानी की समस्याओं को इस सरकार ने दूर किया है। नागरिकों की समृद्धि के लिए भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है। डबल इंजन सरकार के कारण गुजरात सहित मप्र का संपूर्ण विकास हुआ है इसलिए मप्र में फिर से डबल इंजन सरकार बनाना है। मुख्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि 2014 के पहले का भारत हमने देखा है और वर्तमान भारत को देख रहे है।

नामुमकिन कामों को मुमकिन किया मोदी ने

नामुमकिन कामों को मुमकिन करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पूरे विश्व में भारत के नाम का डंका बजाया है। जब से नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने है ,तबसे केदारनाथ बद्रीनाथ ओर उज्जैन में महाँकाल मंदिर का विकास किया गया है ,आज उज्जैन का महाँकाल लोक पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है ,पूरे देश से लाखों लोग महाँकाल के दर्शनों के लिए आरहे है।श्री पटेल ने कहा कि , अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है ,यह सभी हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व के कारण सम्भव हो रहा है

विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनावे

मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की आवश्यकता है ,श्री पटेल ने आमसभा में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के वरिष्ठ विधायक बाबूभाई पटेल, अमित भाई शाह, किरीट राणा, भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, शाजापुर के पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवशी, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केतल पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, शाजापुर नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, हरिओम गोठी, मोहन जादौन सहित आदि पदाधिकारी मंचासीन थे। कार्यक्रम में शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!