देशआगर मालवामध्यप्रदेश

दीपावली पर ग्राहकों के साथ छलावा..! पढ़िए जनमत जागरण की वेब रिपोर्ट किस पदार्थ से दुकानदार बना रहा था मावा…?

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच एवं नमूना संग्रहित कार्यवाही
दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थो के नमूनों की जांच के लिए एक्टिव है। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल द्वारा गुरूवार को निजी घर में संचालित मावा भट्टी के नाम पर अमूल कंपनी के दूध पाउडर एवं घी की मिलावट कर आपूर्ति करने के रैकेट पकड़ा गया।
जिसमें गोविंद सिंह राठौड़ भगवती मावा भंडार रनायरा राठौर का निरीक्षण कर मावा, घी तथा अमूल सागर ब्रांड के स्किम्ड मिल्क पाउडर स्प्रे ड्राइड के सैंपल जांच हेतु एकत्रित कर सम्पूर्ण जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भोपाल भेजे है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। साथ ही सैंपलिंग के बाद शेष बचे मौके से बरामद 120 किलो मावा, 3 किलो 30 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर जिसका बाजार मूल्य 30900 रुपए है, जप्त कर सबंधित गोविंद सिंह की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक छेड़छाड़ एवं विक्रय न करने की शर्त पर दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई रखने, प्राकृतिक मावा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ नहीं करने एवं शुद्ध सामग्री ही संग्रहित एवं विक्रय करने, दूध उत्पादों को लंबे समय तक संग्रहित कर नही रखने एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा दूध एवं दूध उत्पाद के साथ परिसर में अन्य अपद्रव्यक सामग्री संग्रहित नही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राहकों के साथ कर रहा था छलावा प्रकरण बनाकर प्रयोगशाला में भेजें

        गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल ने एक निजी घर में  संचालित मावा भट्टी के नाम पर मावे में दूध पाउडर मिलाकर आपूर्ति करने का रैकेट पकड़ा ओर कार्यवाही की । खाद्य अधिकारी केएल कुंभकार ने बताया कि वहां से जो सामग्री जप्त की गई है उसके अनुसार यह दुकानदार ग्राहकों के साथ छलावा करता हुआ प्रतीत होता है। दुकानदार के द्वारा शुद्ध मावा न बेचकर अमूल दूध पाउडर और वनस्पति घी मिलाकर मावा बेचा जा रहा था । इसके निजी मकान से नकली मावा बनाने की सामग्री जप्त की गई । नकली मावा बनने की सामग्री को जप्त करके सैंपल के लिए राज्य प्रयोगशाला में भेजे हैं ।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!