झालावाड़
होम वोटिंग के प्रथम चरण में 1398 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट
जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के प्रथम चरण में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1398 पात्र मतदाताओं नेे पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाले।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डग में 477, झालरापाटन में 375, खानपुर में 209 तथा विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 337 पात्र मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।



