कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती – हाथ से न जाने दें सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब पाने का यह सुनहरा मौका है
कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023, 24 नवम्बर से शुरू होंगे आवेदन
जनमत जागरण/एजुकेशन ब्यूरो रवि कुमरावत
एसएससी जीडी भर्ती 2023 कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से एसएससी जीडी भर्ती की तैयारी कर रहे देशभर के प्रतिभाशाली महिला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, दरअसल हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी, असम राइफल, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में कूल 75768 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से SSC Constable Online Form भर सकते हैं। एसएससी जीडी भर्ती से जुड़ी विभागीय विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
कर्मचारी चयन आयोग में एसएससी जीडी भर्ती की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब पाने का यह सुनहरा मौका है। एसएससी जीडी भर्ती सूचनासेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के अंतर्गत एसएससी कांस्टेबल जीडी वैकेंसी के लिए संपूर्ण भारत के स्थानीय निवासी जो SSC GD Constable Exam की तैयारी कर रहे महिला पुरुष अभ्यर्थी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर SSC GD Constable Job Notification की अवलोकन करने के पश्चात विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 का आयोजन 75768 पदों के लिए किया जाएगा। इसमें सीआरपीएफ के लिए 25427 पद, बीएसएफ के लिए 27875 पद, आईटीबीपी के लिए 3006 पद, एसएसबी के लिए 5278 पद, सीआईएसएफ के लिए 8598 पद, एसएसएफ के लिए 583, एनआईए के लिए 225 और असम राइफल के लिए 4776 पद रखे गए हैं
एसएससी कांस्टेबल जीडी के पदों पर चुने गए उम्मीदवारों के कार्य, कर्तव्य और जॉब प्रोफाइल इस प्रकार होंगे .
» भारत.पाकिस्तान और भारत.बांग्लादेश सीमा पर महत्वपूर्ण भूमिकाएं और जिम्मेदारियां। » घुसपैठ रोधी कर्तव्य। » विशेष सुरक्षा समूह गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों को प्रतिभूतियां प्रदान करता है। » हवाई अड्डों पर सुरक्षा। » कांस्टेबल आंतरिक अनुशासन बनाए रखते हुए सचिवालय परिसर में प्रवेश करने के प्रभारी हैं। » अशांति के किसी भी क्षेत्र में शांति और व्यवस्था को बहाल करने और बनाए रखने के लिए।
योग्यता, आयु एवं आवेदन शुल्क
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसीए ईडब्ल्यूएसए एससीए एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन ऐसे करें डाउनलोड
एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद लिंक पर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते है। नोटिफिकेशन को भली भांति पढकर, नियमो को समझकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
इतनी देनी होगी फीस
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ओबीसी या एनसीएल कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। इसके साथ ही एससी एसटी कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा शुल्क में छूट है। चयन प्रकियाएसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्टए फिजिकल टेस्टए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पेटर्न
एसएससी जीडी कांस्टेबल एक्जाम ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 160 अंकों की होगी और इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। एसएससी जीडी एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग जनरल अवेयरनेस एंड जनरल नॉलेज मैथमेटिक्स और इंग्लिश व हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रखी गई है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
आवेदन तिथि
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी हो चुका है। एसएससी जीडी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से 28 दिसंबर 2023 तक भरे जा सकते हैं। इसके बाद परीक्षा फरवरी या मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी।



