देशआगर मालवामध्यप्रदेश

घूस लेते हुए पकड़ा गया लाइनमैन और मीटर रीडर

लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया लाइनमेंन ओर बिजली मीटर रीडर रिशवत लेते पकडा 

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो

मंगलवार को गुराडिया ग्रिड पर रिश्वत की राशि लेते हुए लाइनमैन और मीटर रीडर को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा । लाइनमैन आगर एमपीईबी के लाइनमैन रामधीन अहिरवार और मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर 5000 रु रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े ।
आवेदक दरबार सिंह सौंधिया पिता इंदर सिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा बड़ौद जिला आगर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि मेरी कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु डेढ़ दो महीने पहले आवेदन दिया गया था। गुराडिया ग्रिड के लाइन मेन रामधीन अहिरवार और आउट सोर्स कंपनी के मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर द्वारा ११००० रुपए की मांग की और कहा कि तुम्हें बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं है। हम लोग ही आपका क्षेत्र देखते हैं तथा आपको कोई समस्या नहीं आएगी। फिर सत्यापन के दौरान आवेदक द्वारा राशि कम करने का कहने पर 5000 रुपए मैं बात तय हुई। मंगलवार को गुराडिया ग्रिड पर रिश्वत की राशि लाइनमैन अहिरवार की उपस्थिति में करण सिंह ने जैसे ही ग्रहण की, आस पास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान,उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक सहित इसरार, संदीप,श्याम, महेंद्र और नीरज शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!