राजस्थानझालावाड़

चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज होगा मतदान  

जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़

विधानसभा चुनाव 2023 के तहत झालावाड़ जिले में 25 नवम्बर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र डग, मनोहरथाना, खानपुर एवं झालरापाटन में मतदान होगा। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं।
10 लाख 75 हजार 982 मतदाता करेंगे मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आलोक रंजन ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 75 हजार 982 मतदाता हैं जिनमें 5 लाख 50 हजार 61 पुरूष मतदाता, 5 लाख 25 हजार 904 महिला मतदाता एवं 17 समलैंगिक मतदाता हैं जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र डग में कुल 2 लाख 64 हजार 667 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 34 हजार 152 पुरूष, 1 लाख 30 हजार 508 महिला एवं 7 समलैंगिक मतदाता हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में कुल 2 लाख 97 हजार 810 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 51 हजार 590 पुरूष, 1 लाख 46 हजार 216 महिला एवं 4 समलैंगिक वहीं विधानसभा क्षेत्र खानपुर में कुल 2 लाख 47 हजार 45 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 27 हजार 301 पुरूष, 1 लाख 19 हजार 742 महिला, 2 समलैंगिक मतदाता हैं तथा विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 2 लाख 66 हजार 460 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 37 हजार 18 पुरूष, 1 लाख 29 हजार 438 महिला एवं 4 समलैंगिक मतदाता हैं।
1136 मतदान केन्द्रों पर आज होगा मतदान


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 नवम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 1136 मतदान केन्द्रों पर मतदान किया जाएगा। जिसके लिए 1136 मतदान दल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत रिजर्व मतदान दल भी रखे गए हैं। मतदान दलों के अलावा 157 माइक्रो ऑब्जर्वर, 119 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 8 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान दल हुए रवाना

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवम्बर को होने वाली मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकान्त बनोठ, श्रीमती एम. विजयालक्ष्मी, पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह एवं व्यय प्रेक्षक सुश्री देविरेड्डी स्वप्ना की उपस्थिति में मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए तृतीय प्रशिक्षण के पश्चात् राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झालावाड़ से रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आलोक रंजन ने मतदान दलों की रवानगी से पूर्व तृतीय व अंतिम प्रशिक्षण के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक परम्परा को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबके मजबूत कंधों पर है। सभी मतदान कर्मी बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में धैर्य के साथ बिना किसी गलती के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कार्य सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नकारात्मक गतिविधि एवं समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में उच्चाधिकारियों से सम्पर्क करें। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले मतदान केन्द्रों की कमान संभालने वाली महिला कर्मियों से कहा कि 25 नवम्बर को होने वाले मतदान को पूर्ण हौंसले एवं आत्मविश्वास के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!