राजस्थानझालावाड़

मतदान दल के कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें

जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल के कार्मिकों से कहा कि वे चुनाव सामग्री प्राप्त करने के पश्चात् अपने किसी भी सगे-संबंधी अथवा जानकार से सम्पर्क नहीं करेंगे और उन्होंने कहा कि किसी का आतिथ्य भी स्वीकार नहीं करंे क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा उनके रूकने की माकूल व्यवस्था की गई है। उन्होंने मतदान समाप्ति के पश्चात् सीधे ईवीएम संग्रहण स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झालावाड़ में मतदान दल के कार्मिकों को उपस्थित होकर ईवीएम व वीवीपेट व अन्य सामग्री जमा कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान मतदान दल के कार्मिकों एवं मतदान दल में सम्मिलित पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना एक चुनौती के समान है। हमें इस चुनौती का सामना कर निर्विघ्न रूप से चुनाव सम्पन्न कराना है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण झालावाड़ जिले में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस जाप्ते की व्यवस्था के साथ-साथ सीआरपीएफ व एसएसबी की टीम तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र एवं अन्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के बिना किसी भी व्यक्ति को मतदान हेतु मतदान केन्द्र में अनुमत नहीं करें। साथ ही किसी भी प्रकार की नकारात्मक गतिविधि, अत्याधिक भीड़ आदि की सूचना जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवश्य दें।  
इस दौरान उप वन संरक्षक वी. चेतन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव, स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा, प्रशिक्षण प्रभारी हंसराज मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!