मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

बेसहारा गोवंश-किसान हो रहे परेशान , साहब…गायो को गोशाला में रखवा दिजीए

लोलकी की गोशाला में गाये रखकर व्यवस्थित संचालन कराने किसानो ने एसडीएम कार्यालय व थाने में दिया आवेदन

जनमत जागरण न्यूज @ सुसनेर से संजय जैन

साहब हमारी ग्राम पंचायत लोलकी में बनी गोशाला में गायो को रखवा दिजीए, गाये हमारी फसलो को नष्ट कर रही है। इससे हमारा काफी नुकसान हो रहा है।….. इस आशय का एक आवेदन पत्र ग्राम पंचायत लोलकी के गामीणो व किसानो ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय सुसनेर में एसडीएम के रीडर गोविंद पाटीदार व पुलिस थाने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय को दिया है। जिसमें किसान लक्ष्मणसिंह, भंवरसिंह, फूलसिंह, प्रभुसिंह, नेनसिंह, विक्रमसिंह, नारायणसिंह, ईश्वरसिंह, सजनसिंह, मोहनसिंह सहित कई अन्य किसानो ने बताया की ग्राम पंचायत लोलकी में गोशाला मध्यप्रदेश शासन के द्वारा बनवाई गई है।

जिसका संचालन ग्राम पंचायत के जिम्मैदारो द्वारा किया जा रहा है। पंचायत के अधीन आने वाले लोलकी गांव और पगारा गांव के किसानो ने मिलकर कुछ दिनो पूर्व गायो को एकत्रित कर गोशाला में रखते हुएं उनके भोजन पानी के लिए 50 हजार रूपये की राशि भी जनसहयोग से एकत्रित की थी। किन्तु ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा उन गायो को बाहर निकाल दिया गया। अब वे गायो किसानो की फसलो को नष्ट कर रही है। जिसके कारण सभी किसान पेरशान है। और इसलिए किसानो ने बुधवार को राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन को आवेदन सोपते हुएं उक्त गोशाला का व्यवस्थित संचालन किये जाने व गायो को गोशाला में रखे जाने की मांग की है। उक्त आवेदन में किसानो द्वारा यह भी बताया गया है की गायो ने सरपंच प्रतिनिधि की भी फसले नष्ट कर दी है जिसका आरोप गांव के ही एक किसान पर लगाया जा रहा है जो कि गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!