राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या- विरोध में रैली-प्रदर्शन हत्यारो पर कार्रवाई की मांग
जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आगर मालवा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों के खिलाफ नारेबाजी कर राजस्थान पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों ने छावनी नाका पर सांकेतिक चक्काजाम किया। रैली निकाल कर आगर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। समाजजन ने मांग की है कि हत्यारों को सरे आम गोली मारकर राजस्थान सरकार एक मिसाल पेश करे ताकि आने वाले समय में अपराधियों की रूह कांप उठे।

इस दौरान पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भेरू सिंह यादव, बाबूलाल यादव, निलेश पटेल, कैलाश कुंभकार, सतीश मित्तल, कैलाश माहेश्वरी, संजय शर्मा, गुड्डू लाला, प्रेम यादव, अंकुश भटनागर, रणवीर आंजना, देवराज ठाकुर, नागु सिंह गुजर, देवेंद्र सोलंकी, ओम गोयल, धीरज तंवर, वंदना शर्मा, अजय सेन, रवि अग्रवाल, सुमित मंगल, हरिनारायण यादव, मयंक राजपुत साहित बड़ी संख्या में समाजन मौजूद रहे।




