IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशआगर मालवादेश

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत आवेदन-पत्र आमंत्रित

जनमत जागरण @ आगर मालवा ब्यूरो : मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन कार्य में संलग्न मछुआरों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना संचालित की जा रही हैं। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत एवं सामान्य को 40 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्रावधान हैं। योजनाएं एवं योजना में प्रावधानित राशि  पुनः परिसचरणीय जलकृषि प्रणाली (आरएएस) 50 लाख, सरकुलर हैचरी निर्माण 25 लाख, मत्स्य बीज संवर्धन क्षेत्र विकास 06 लाख, बायोफ्लाक 6 लाख, केज/पेन कल्चर 3 लाख, स्वंय की भूमि पर तालाब निर्माण 7 लाख, स्वय की भूमि पर तालाब निर्माण इनपुट्स 4 लाख, फिश फीड मिल की स्थापना 30 लाख, बर्फ सयंत्र आईस प्लांट की स्थापना 50 लाख, मछली की फुटकर दुकान 10 लाख, मत्स्य परिवहन हेतु सहायता रेफ्रीजरेटेड वाहन 50 लाख, इनस्लेटेड वाहन 20 लाख, आटो रिक्सा विथ आईस बाक्स 0.75 लाख, साइकिल विथ आईस बाक्स 0.10 लाख, की योजना का लाभ लिया जा सकता हैं। इसकी विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय के श्री रामसिंह रजक मोबाईल नंबर 93029-33002 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *