देशआगर मालवामध्यप्रदेश
संदिग्ध अवस्था में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी मौत
जनमत जागरण @ सोयतकलां : गुरुवार शाम 7:00 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 4 नयागांव बल्डी पर संदिग्ध अवस्था में प्रेमबाई पति द्वारकीलाल बागरी उम्र 35 वर्ष स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ निवासी सोयतकलां की मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल में जुटे थे। महिला के परिजनों का कहना है कि प्रेमबाई शाम को विद्युत तार जोड़ने सीडी पर चढ़ी थी । इसी दौरान उसे करंट लगा और नीचे गिरने से मौत हो गई । थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीक हो रहा है पुलिस जांच में जुटी ।



