IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
देशआगर मालवामध्यप्रदेश

हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन -डाक बंगले पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, दुकानो के सामने से हटाया अतिक्रमण

शुरू की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, राजस्व-पुलिस और नप ने के द्वारा की गई कारवाई

जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन : गत रात्रि में इन्दोर-कोटा रोड पर स्थित डाक बंगला तिराहे पर भीषण सड़क हादसा हो जाने के बाद रविवार से स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और सुबह साढे 11 बजे से ही अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू कर दी। राजस्व विभाग और नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की सुयंक्त कारवाई का असर देखने को मिला। जब प्रशासन का बुल्डोजर चला तो अतिक्रमणकारीयो ने स्वेच्छा से ही अपना अतिक्रमण व सड़क पर लगी दुकाने समेट ली।

देखते ही देखते चंद घंटो में ही डाक बंगला तिराहा अतिक्रमण मुक्त हो गया। आगे से अतिक्रमण करने पर चालानी कारवाई की भी चैतावन दी गई। दोपहर बाद प्रशासन ने आगर की और जाने वाले मार्ग पर सर्विस रोड के दोनो हिस्सो में हो रहे अतिक्रमण को भी हटवा दिया। कुछ जगहो पर जेसीबी से तो कुछ जगहो पर नगर परिषद के अमले से अतिक्रमण को हटाया गया। इस पुरी कारवाई के दोरान अच्छी खासी भीड भी लोगो की जमा रही।

 उल्लेखनीय है की शनिवार की रात्रि में इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेस्ट हाऊस के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया था। 2 ट्रको की भिंडत में 1 ट्रक का चालक जलकर के खाक हो गया था साथ ही कुछ अन्य वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए थे। उसके बाद रविवार को तहसीलदार विजय सेनानी, थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय और नगर परिषद सीएमओ ओ पी नागर के द्वारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की गई। जिसके चलतमे डाक बंगला तिराहे से होटल दुकानो के अलावा फल फ्रूट की दुकानो के सामने का अतिक्रमण व टिनशेड हटाए गए साथ ही तिराहे पर लगी सब्जीयों की दुकानो को भी हटाया गया गया।  इस कारवाई की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर गली चोराहो पर भी होती रही। नगरवासियो ने प्रशासन के द्वारा की गई इस कार्य की सराहना की।
ट्रक चालक का सिविल अस्पताल में किया गया पीएम, पुलिस ने शुरू की जांच  : भीषण सड़क हादसा में ट्रक चालक 32 वर्षीय मनसाराम पिता बाबूलाल मीणा निवासी छिपा बडौद की मौत हो गई थी उसके शव रविवार की दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में डॉक्टर ब्रजभुषण पाटीदार और डॉक्टर नीलम जैन के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। सुसनेर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जहां शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *