देशधारमध्यप्रदेश

MP-आगरा-बाम्बे हाईवे धार जिले के गणेश घाट में बड़ा हादसा, 5 वाहनों में लगी है आग , 3 चालक जिंदा 3 तीन गंभीर घायल

जनमत जागरण @ धार से वैभव निगम की लाइव रिपोर्ट :: बीती रात मध्यप्रदेश के धार जिले में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन चालक जिंदा जल गए तीन गंभीर घायल को शासकीय अस्पताल में पहुंचाया गया । हादसा AB रोड पर मानपुर गुजरी के पास गणेश घाट पर हुआ ,एक ट्रक ड्राइवर ने अपने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया। इसके बाद पलटी खाकर हाईवे से गिरने में ट्रक की चपेट में दूसरी गाड़ियां भी आ गईं। मौके पर काफी ज्यादा आग लग गई, आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो ट्रक ड्राइवर और एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई । तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां पर घाट उतारते समय हुवे हादसे में लगभग आधा दर्जन वाहनों मे आग लग गई।

घायलों को धामनोद के शासकीय अस्पताल में ले जाया जा रहा है। बड़ी घटना की संभावना को देखते प्रशासन अलर्ट हो चुका है । मौके पर खड़े वाहनों में से एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन ट्रक तीन कार व दो मोटरसाइकिल में आग लगने की संभावना है। उन्होंने बताया कि AB रोड पर गणेश घाट मानपुर गुजरी के पास घाट पर हुआ बड़ा हादसा हुआ है। घाट उतारते समय वाहनों में हुई भिड़ंत- 4 से 5 वाहनों में लगी भीषण आग लगी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वही घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

हादसा AB रोड पर मानपुर गुजरी के पास गणेश घाट पर हुआ

धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया की यह घटना शाम को ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। ट्रक सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ता हुआ दूसरी तरफ की लेन में जा घुसा और कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना के कारण लगी भीषण आग ने तीन से चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो ट्रक चालक और एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल बताए जा रहे है।

ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रक असंतुलित होकर दूसरी साइड में जाकर पलटी खा गया जिससे बड़ा हादसा हो गया ।

धार एसपी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रक असंतुलित होकर दूसरी साइड में जाकर पलटी खा गया जिससे बड़ा हादसा हो गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!