देशआगर मालवामध्यप्रदेशहेल्थ

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे नौनिहाल , शीत लहर का प्रकोप मौसम विभाग ने जारी किएडवायजरी , अग्नि वीर की भर्ती, नवोदय विद्यालय का एडमिट कार्ड

जनमत जागरण @ सोयतकलां से दीपक जाटव :: मौसम की बदली करवट ने नगर सहित पुरे प्रदेश के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। खास कर स्कूली बच्चों को तेज सर्द हवाओं के बीच सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया। 5 दिनो के अवकाश के बाद खुले स्कूलों में शुक्रवार को विद्यार्थियों को भारी ठंड व कोहरे के बीच स्कूल पहुंचना पड़ा। स्कूल खुलने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। शुक्रवार को ठंडी हवाओं व कोहरे के बीच विद्यार्थी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कड़ाके की ठंड का असर स्कूलों में उपस्थिति पर भी पड़ा। ठंड के कारण प्राथमिक स्कूलों सहित माध्यमिक स्कूलों में कम विद्यार्थी पहुंचे। कुछ बच्चे बाजार व रास्ते में जल रहे अलाव में हाथ तपाते नजर आए। प्रदेश में 1 जनवरी से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए । इस दौरान ठंड में इतना इजाफा हो गया कि लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा । ननिहालों को भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है । अभिभावकों ने आगर जिला जिला कलेक्टर से शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।

जन समुदाय को शीत लहर (शीतघात) के प्रकोप से बचाव हेतु एडवायजरी जारी ::

जनमत जागरण @ आगर मालवा :: भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी मौसमी अनुमान के अनुसार शीतकालीन मौसम में प्रदेश के अधिकांश भागों में सामान्य से न्यूनतम तापमान होने की संभावना है। अतः सभी जिला प्राधिकरणों तथा संबंधित सभी विभागों द्वारा प्रदेश में संभावित शीत लहर (शीतघात) के प्रकोप को गंभीरता से लेते हुये इससे होने वाली क्षति को कम करने के लिये विभागीय एवं जिला स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जायें। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला शीत लहर (शीतघात) कार्य योजना तैयार की जाये। प्रत्येक स्तर (जिला, तहसील, ब्लॉक, विभाग) पर शीत लहर प्रबंधन के लिये एक नोडल अधिकारी नामांकित किया जाये। भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा जारी शीत लहर चेतावनी को जिला कमांड और नियंत्रण केंन्द्र के माध्यम से जन सामान्य तथा संबंधित विभागों तक पहुँचाने के लिये आवश्यक व्यवस्था की जाये।शीत लहर से बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों से संबन्धित सुझाव का प्रचार प्रसार होर्डिंग तथा प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क, एफएम, सामुदायिक रेडियो से किए जाने की व्यवस्था की जाये। 

बेघर/प्रभावित लोगों को आश्रय गृहों में स्थानांतरित किया जाये :: बेसहारा एवं बेघर व्यक्ति सड़क /मैदान में पाये जाने पर अलाव की व्यवस्था की जाये। स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से कम्बलों की व्यवस्था कर उन्हें वितरित किया जाये। स्कूल तथा शैक्षणिक संस्थाओं का कार्य समय, भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा शीत लहर से संबन्धित दी गई चेतावनी अनुसार आवश्यकतानुसार एवं विधिवत स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन करने हेतु आवश्यक आदेश जारी किए जायें। जिले में स्थित सभी शासकीय अस्पतालों में शीत लहर प्रभावितों के उपचार के लिये विशिष्ट कार्य योजना बनाई जाये।

शीतलहर से पहले क्या करें :: सर्दियों के कपड़े पर्याप्त मात्रा में रखें। कपड़ों की कई परतें पहनना भी लाभदायक रहता है। आपातकालीन आपूर्तियों के लिए सभी जरूरी सामान तैयार रखें।शीतलहर के दौरान क्या करें जितना संभव हो, घर के अंदर रहें। ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। अपने शरीर को सुखाकर रखें। यदि कपड़े गीले हो जाएँ, तो उन्हें तुरंत बदलें। इससे शरीर की उष्मा बनी रहेगी। मौसम की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। 

नियमित रूप से गर्म पेय पिएं :: बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें। शीतदंश के लक्षणों जैसे उंगलियों, पैर की उंगलियों, कानों की लोब और नाक की नोक पर सुन्नता, सफेदी या पीलेपन के प्रति सजग रहें। शीतदंश से प्रभावित हिस्से की मालिश न करें। इससे अधिक नुकसान हो सकता है। शीतदंश से प्रभावित शरीर के हिस्सों को गुनगुने पानी में डालें।

कंपकंपी को नजरअंदाज न करें :: यह एक महत्वपूर्ण अग्रिम संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है। कंपकंपी महसूस होने पर तुरंत घर लौटें ।

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 17 जनवरी से

  • भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है । ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी से शुरू होकर 06 फरवरी 2024 तक भरें जा सकेंगे । इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर कर सकता है ‌। ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 से होंगी । अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदक का जन्म 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (17.5 वर्ष से 21 वर्ष) तक होना अनिवार्य है । अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित,भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटर/ 10+2 /समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% से उत्तीर्ण हो एवं अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना चाहिए | इसके आलावा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले कैंडीडेट आवेदन कर सकते है । चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम , फिजिकल एफिसियंसी टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डोक्युमेंट वेरिफिकेशन , मेडिकल एवं ऐडापिटीबिलिटी टेस्ट 1 और 2 शामिल रहेंगे । आवेदक भारतीय वायु सेना में अग्निवीर ( वायु ) की भर्ती की विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है ।

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2024 हेतु प्रवेश पत्र वेबसाईट से डाउनलोड किए जा सकते है

जनमत जागरण @ नलखेड़ा:: जवाहर नवोदय विद्यालय आंकली (सुसनेर) में कक्षा-6टी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 को जिले के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 11ः30 बजे से 01ः30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा हेतु परीक्षार्थी प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitems.gov.in/nvs/PrincipalLogin/ से डाउनलोड कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!