आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

सौर ऊर्जा प्लांट में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

थाने में केस दर्ज 1 करोड से अधिक का हो गया नुकसान, एसपी ने 3 टीमों का गठन कर शुरू करवाई जांच अज्ञात व्यक्ति ने बाउण्डी के तार को काटकर कवर्ड टीन शेड के अंदर पड़े आईसीआर 38 माडगुल बाक्स में लगा दी आग

जनमत जागरण @ सुसनेर सुसनेर से संजय जैन शहर के समीपस्थ ग्राम उमरिया में निर्माणाधीन सौर ऊर्जा प्लांट में देर रात अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस घटना में सौर ऊर्जा प्लांट की मशीनें जलकर खाक हो जाने से औटू कम्पनी का 1 करोड़ से अधिक रुपये का नुकसान हो गया है। सुचना मिलने पर मंगलवार की दोपहर में आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व एसपी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया और ग्रामीणो तथा कम्पनी के जिम्मैदारों से जानकारी हासिल की। उसके बाद रेस्ट हाऊस पर एसपी विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच के लिये 3 टीमो का गठन किया गया है, सुसनेर थाने में इसको लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के लिये सायबर व डॉग स्क़वायड की टीम भी बुलाई गई है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी क अनुसार रघुनंदन पिता सत्यनारायण जाति पाटीदार उम्र 33 साल निवासी झिरयाखेडी थाना माचलपुर जिला राजगढ़ ने अपने सिक्योरिटी गार्ड पर्वत लाल पिता शिवलाल जाति मालवीय निवामी ग्राम नाहरखेडा व सुपरवायजर चैनसिंह पिता बलवंत सिंह जाति सौंधिया निवासी सुसनेर ने थाना में उपस्थित होकर सुचना की है कि नाहरखेडा व उमरिया के बीच में बने भीमपाउ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ओटू पावर और ऊर्जा प्लाट पर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। 
कल दिनांक 08.01.2024 के शाम करीब 07 बजे मैं अपने प्लाट पर था गार्ड ड्युटी पर तैनात पर्वत लाल मालवीय ने मुझे बताया कि आईसीआर 38 में से आग लगकर धुआ निकल रहा है फिर में प्लाट के स्टाफ के साथ आईसीआर 38 पर पहुंचा तो देखा कि सौलर माड्यूल के बॉक्स में आग लगी है फिर हमने आग को कंट्रोल करने के लिए पानी के टेंकर व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया फिर मैंने आस पास देखा तो बाउन्ड्रीवाल के तार कटे हुए पड़े थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाउण्डी के तार को काटकर कवर्ड टीन शेड के अंदर पड़े आईसीआर 38 माडगुल बाक्स में आग लगा दी। आग लगने से आईसीआर 38 के 16 माड्यूल (बाक्स) जिसके अन्दर 496 प्लेटे थी जो पूरी तरह जल गए जिससे कंपनी का लगभग 79,36,000 रुपए का नुकसान हुआ है। रूपनी के अधिकारियों को बताने के बाद रिपोर्ट को आया हूँ, रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो पर प्ररकण दर्ज करते हुएं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
कलेक्टर-एसपी ने किया सौर ऊर्जा प्लांट का निरीक्षण

उमरीया के निर्माणाधीन सौर ऊर्जा प्लांट पर आगजनी की घटना की जानकारी को लेकर कलेक्टर व मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। सायबर सेल व डॉग स्क्वायड टीम भी बुलवाई गई है। घटना को लेकर पुलिस थाने में भी प्रकरण दर्ज किया है। – विनोद कुमार सिंह एसपी, आगर

उमरीया में ग्रामीणो से चर्चा करते हुएं कलेक्टर-एसपी

पुलिस थाने पर कम्पनी के जिम्मैदार प्रकरण दर्ज करवाते हुएं।

खेत से घर लौट रहे दम्पत्ति पर धारदार हथियार से हमला, घायल महिला आगर रेफर

जनमत जागरण @ सुसनेर मंगलवार को समीपस्थ ग्राम मैना में खेत से घर लौट रहे दम्पत्ति पर कुछ लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में 34 वर्षीय लाडकुंवर बाई पति ईश्वर सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको लेकर परिजनों के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया यहां डॉक्टर नीलम जैन के द्वारा प्राथमिक उपचार कर आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके घटना की सुचना स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पुलिस थाने पर दी गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम, 28 स्कुलो के 61 स्टूडेंट्स ने लिया भागसुसनेर। आगर रोड़ पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आगर मालवा जिले के 28 विद्यालयों के 61 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगित चित्रकला, निबंध कविता, लेखन, गायन इत्यादि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रेरणा उत्सव में केंद्रीय विद्यालय ,कक्का इंटरनेशनल विद्यालय एवं संस्कार पब्लिक स्कूल से शिक्षक एवं प्राचार्य निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय आगर मालवा के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सक्रिय योगदान रहा।

नवोदय विद्यालय में हुआ जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!