देशआगर मालवामध्यप्रदेश

नगर परिषद में दिखाया मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहनो के खातों में राशि डालने का लाईव प्रसारण


जनमत जागरण @ सुसनेर :: नगर परिषद सुसनेर परिषद ने बुधवार 10 जनवरी को भोपाल से मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा क्लिक के माध्यम से प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनो के खातों में 1250 रुपये के मान से 1576 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम डालने लाईव प्रसारण नगर के पन्द्रह वार्डो की लाडली बहनाओ दिखाने का कार्यक्रम बड़ी एलईडी पर दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला थे।

चित्र : सुसनेर नगर परिषद में लाईव प्रसारण देखते अतिथि एवं लाडली बहनाये।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, पूर्व भाजपा सहकारिता मण्डल अध्यक्ष विष्णु भावसार, पार्षद टोनी शेख, राकेश क़ानूडिया, नईम अहमद मेव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, अर्जुन जादमे, ईश्वरसिंह कांवल, युगलकिशोर परमार एवं पवन शर्मा सहित नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पन्द्रह ही वार्डो की लाडली बहना योजना की हितग्राही मौजूद थी।

ऊक्त कार्यक्रम के माध्यम से नगर की करीब 3 हज़ार महिलाओं के खातों में राशि डाली गई। कार्यक्रम की शुरू6के पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राणा ने सरस्वती पूजन कर लाईव प्रसारण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन योजना की प्रभारी शहजादी खान एवं सह प्रभारी जगदीश परमार ने किया एवं आभार सीएमओ ओपी नागर ने माना।

शासन की योजनाओ के लाभ से वंचित व्यक्ति लाभ जरूर लें-सजनसिंह कलारिया

जनमत जागरण @ सुसनेर :: जनपद पंचायत सुसनेर के प्रत्येक ग्राम पंचायत के ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही, जिन योजनाओं के लाभ से आप वंचित है, उसका लाभ जरूर ले। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने बुधवार को समीपस्थ ग्राम पंचायत खनोटा में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित नागरिकों से कही।

: ग्राम खनोटा में शिविर को सम्बोधित करते हुए अतिथि।

यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में हो रही है। उस दिन सभी लोग अपने अपने घरों पर दीपक ओर रोशनी कर दिवाली जैसा पर्व मनाए। ऊक्त यात्रा के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं का लाभ आप के ग्राम में ही दिलाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इस शिविर के माध्यम कार्य किया जा रहा है।

शिविर में हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करते अतिथि

विभागों द्वारा अपने से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु आवेदन भरे जा रहे हैं। आप सभी से आग्रह है कि भाजपा की प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाये।शिविर में नागरिकों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संदेश का प्रसारण देखा गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बाद जीवन में आए बदलाव एवं उन्नति के बारे में अपने अनुभव साझा किए। शिविर में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक जैन अटल, सरपंच भेरूसिंह गुर्जर, युवामोर्चा मण्डल महामंत्री राधेश्याम यादव, पूर्व सरपंच भारतसिंह आदि मौजूद थे। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का पंजीयन कर लाभ प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता राधेश्याम सूर्यवंशी ने किया एवं आभार ग्राम पंचायत सचिव ने माना ।

युवामोर्चा की आगामी कार्यक्रमो की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

जनमत जागरण @ सुसनेर :: बुधवार को स्थानीय सोयत रोड़ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा मण्डल कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो की आगामी कार्यक्रमो को लेकर मण्डल बैठक दोपहर 1 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने कहा कि भाजपा संगठन की सफलता में युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं को बहुत ही अधिक महत्व है। आगामी लोकसभा चुनाव में 3 माह का समय शेष बचा है और हम सभी कार्यकर्ताओं को 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनो आपको समर्पित कर जी जान से भिड़ जाना है। इसमे युवामोर्चा की अहम जिम्मेदारी है कि वो प्रधानमंत्री मोदी के ग्यारंटी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान आम जन के बीच जाकर करे। वही साढ़े पांच सौ सालों के लंबे संघर्ष एवं लाखो लोगो के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होकर आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उस दिन भी सभी लोग दिवाली जैसा त्यौहार मनाए इसकी भी सूचना युवामोर्चा को प्रत्येक घर देकर जागरूक करना है। मुख्य अतिथि कलारिया ने आगे अपने सम्बोधन में संगठन के आगे के कार्यक्रमो की जानकारी भी दी। बैठक की अध्यक्षता युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष पाटीदार ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज, जिला मंत्री लखन सेन, विजय पाटीदार, सौरभ जैन एवं जगदीश व्यास थे। कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा मण्डल महामंत्री राधेश्याम यादव ने किया एवं अंत मे आभार दुर्गेश मीणा मोड़ी ने माना।चित्र : सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया युवामोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए।

ग्राम सोयतखुर्द में निकली अक्षत कलश यात्रा
जनमत जागरण @ सुसनेर। बुधवार को जनपद पंचायत सुसनेर के समीपस्थ ग्राम सोयतखुर्द में आगामी 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अक्षत कलश यात्रा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा का ग्रामवासियों द्वारा बड़े उत्साह एवं जोर शोर से जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तथा अक्षत कलश का पूजन अर्चन किया।

चित्र : ग्राम सोयत खुर्द में निकली अक्षत कलश यात्रा।

यात्रा में बच्चों, बुजूर्गों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये।ऊक्त यात्रा खेड़ापति बालाजी मंदिर में पहुंची। जहां पर बालाजी मंदिर के पुजारी द्वारा अक्षत कलश की आरती उतारी गई एवं कलश को खेड़ापति बालाजी मंदिर में रखा गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य दीदीयां तथा जनप्रतिनिधियों सहित थाना सोयतकलां पुलिस टीम भी मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!