आस्थाझालावाड़देशराजस्थान

JANMOTSAV : 24 बगडावत घोड़ों पर सवार होकर चलेंगे, श्रीदेवनारायण जयंती आयोजन समिति की बैठक में सौंपी जिम्मेदारियां

  • समितियों का गठन किया
  • विशाल शोभायात्रा व भंडारा
  • – तीस हजार श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी
  • – मुख्य मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा

जनमत जागरण @ झालावाड :: गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण के 1112 वें जन्मोत्सव पर झालावाड के धनवाडा स्थित देवनारायण मंदिर पर भंडारे और शोभायात्रा सहित चार दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां जोरो पर है। शनिवार को आयोजत कोर कमेटी की बैठक में आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम में जिले भर से गुर्जर समाज के तीस हजार महिला पुरूष उत्साह से भाग लेंगे। राजस्थन गुर्जर महासभा के जिला संयोजक श्याम गुर्जर खटाना ने बताया कि 17 फरवरी को विशाल शोभायात्रा, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों के लिए पदाधिकारियों की टोलियां गांव गांव घूमकर जनसंपर्क कर रही है। शनिवार को आयोजन के लिए कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश गुर्जर, ने बताया कि गुर्जर महासभ के प्रदेश महामंत्री छगन सिंह गुर्जर को वित्त, संभागीय जिला संयोजक सूरतराम गुर्जर को शोभायात्रा, किशन पोसवाल को भोजन, सरपंच नैनालाल गुर्जर को आवास और महावीर गुर्जर को मंच सज्जा की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा गोविंद चांदना को स्वच्छता, जगदीश गुर्जर को पार्किंग समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रमों में जिले भर से करीब तीस हजार महिला पुरूष और बच्चे शामिल होगे और विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे।

•• माया गुर्जर का होगा भजन गायन – कार्यक्रम में रात आठ बजे राजस्थान की प्रसिद्ध भजन गायिका माया गुर्जर की भजन प्रस्तुतियां होगी। उल्लेखनीय है कि माया गुर्जर शैली में देवनाराण भजन गायन को पहचान देने वाली कलाकार है। जो हाडोती में पहली बार अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इससे पूर्व 14 फरवरी को गणपति स्थापना, 15 को रात्रि आठ बजे से जागरण होगा। 16 को सुबह दस बजे कलश यात्रा, दोपहर 12 बजे आरती, इसके बाद एक बजे गंगाचरी, दोपहर दो बजे हवन और शाम चार बजे प्रसादी और रात को आठ बजे से जागरण का आयोजन होगा।

•• शहर में लगेंगे 51 स्वागत द्वार – इस क्रम में 17 फरवरी सुबह 11 बजे को विशाल शोभायात्रा खंडिया से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो पर होती हुई धनवाडा पहुंचेगी। जिसका सभी समाजों की ओर से स्वागत किया जाएगा और जगह जगह स्वागत द्वार और चाय-पानी आदि की व्यवस्था की जाएगा। शोभायात्रा में घोडी नृत्य, बिन्दौरी नृत्य, डीजे पर गुर्जर महिला नृत्य होंगे। गुर्जर समाज के युवकों द्वारा अखाडे का प्रदर्शन किया जाएगा। 24 बगडावत घोडियों पर सवार होकर चलेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे अतिथियों का उद्बोधन होगा। शाम चार बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्याम गुर्जर खटाना और राकेश गुर्जर ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!