मध्यप्रदेशआगर मालवादेश

•• आंख-मिचौली का खेल खत्म-साल भर से फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

मामला – मूर्ति श्रीराम मंदिर की जमीन को निजी बताने का

जनमत जागरण @ सुसनेर से संजय जैन की रिपोर्ट :: सुसनेर मूर्ति श्री राम मंदिर धर्मशाला नलखेड़ा की शासकीय जमीन को अपनी बात कर उसे पर आरा मशीन संचालन की अनुमति फर्जी तरीके से लेने वाला मुख्य आरोपी आरिफ खान फरारी के 1 साल बाद आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया । सूत्रों के अनुसार नलखेड़ा पुलिस ने उसे नरसिंहगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है उल्लेखनीय की नवंबर 2022 में नलखेड़ा के मूर्ति श्री राम मंदिर धर्मशाला की शासकीय जमीन को अपनी बताकर उस पर आरा मशीन संचालन की अनुमति लेने के लिए आरिफ खान और अन्य लोगों ने शासकीय सर्वे नंबर में कॉट-छाट करके उसकी फोटो कॉपी करा कर आरा मशीन संचालक की अनुमति ली थी , इसकी शिकायत के मामले की जांच के बाद नवंबर 2022 में सुसनेर के तत्कालीन एसडीएम के रीडर ने इस धोखाधड़ी के मामले में नलखेड़ा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी जिसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था किंतु पुलिस ने इस मामले में पिछले 1 साल से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की थी जब इस मामले को नवभारत ने प्रमुखता से उठाया उसके बाद पुलिस विभाग की जिम्मेदार लोग सक्रिय हुए और आखिरकार फरार आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया गया है , मामले की पुष्टि के लिए नलखेड़ा थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कई बार रिंग जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया ।

⚫ 👇 यह न्यूज़ भी पढ़ें 👇⚫

•• स्कूली बस ऑटो पर नशामुक्ति संबंधित पोस्टर लगवाएं – कलेक्टर श्री सिंह

नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय हेतु बैठक आयोजित

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :: नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय हेतु कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताकर उन्हें सभी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करने पर चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने हेतु जागरूक किया जाए, स्कूली बस ऑटो पर नशा मुक्ति संबंधित पोस्टर लगवाये जाए, बच्चों को नशा नहीं करने के लिए समझाईश दें, स्कूल परिसर के 100 मीटर के अंदर कोई भी दुकान संचालित नही हो तथा परिसर के आसपास सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन के अनुसार कार्यवाही की जाये। जिला शिक्षा अधिकारी नशा मुक्ति के लिए स्कूल/छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में नशीले पदार्थ के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर पुलिस एवं प्रशासन मिलकर कार्यवाही करें। साथ ही निर्देश दिए कि जिले में नशामुक्ति केन्द्र खोलने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आरजी शर्मा, कृषि विभाग से तकनीकी सहायक मुकेश चन्द्रपुरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!