हरदा हादसा : कलेक्टर-एसपी ने डोंगरगांव में स्थित टोटा मैगजीन का किया निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर टोटा मैगजीन को किया सील

टोटा मैगजीन का निरीक्षण कर रखे हुए डेटोनेटर के बारे में जानकारी ली तथा अनियमितता एवं कमियां पाए जाने पर उक्त टोटा मैगजीन को सील कर प्रशासनिक टीम को जांच के निर्देश दिए
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां/आगर : हरदा फटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई दुःखद घटना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने डोंगरगांव पहुंचकर सोनी कृषि फार्म हाउस के पास बनी टोटा मैगजीन का निरीक्षण कर रखे हुए डेटोनेटर के बारे में जानकारी ली तथा अनियमितता एवं कमियां पाए जाने पर उक्त टोटा मैगजीन को सील कर प्रशासनिक टीम को जांच के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी,थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड, उत्तम सिंह अहिरवार, पटवारी लालसिंह कटारा आदि उपस्थित रहे।

4 महिला – पुरुष व नाबालिक लापता
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां : सोयत थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार महिला ,पुरुष व एक नाबालिक लड़की लापता हो गई । पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर गुमशुदा महिला पुरुष व नाबालिक की खोज शुरू कर दी है ।थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोयत नगर में एक 17 वर्षीय नाबालिक व एक अन्य बालिक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई है, बालिक किशोरी के परिजनों ने सोयत नगर के ही एक युवक पर किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका व्यक्त की है। इसी प्रकार जीरापुर निवासी महिला शादी समारोह में शामिल होने के लिए समीप ग्राम कवराखेडी आई थी। जिसे उसी महिला का परिचित बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार अलग-अलग गुमशुदगी के प्रकरण पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरू कर दी है।



