आस्थाआगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

•• आदिनाथ निर्वाण महोत्सव : निर्वाण लाडू चढ़ाकर की महाआरती, मोक्ष कल्याणक का किया संगीतमय पूजन

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन :: गुरुवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का निर्वाण महोत्सव श्री दर्शन सागर ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी विद्यालय परिवार द्वारा मनाया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भगवान आदिनाथ जी का निर्वाण महोत्सव मनाया जाता हैं।

गुरुवार को नगर के पंडित गली स्थित संस्था के परिसर में आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के साथ मोक्ष कल्याणक का संगीतमय पूजन किया गया।

सुबह साढ़े 10 बजे सामुहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाकर महाआरती की गई। इस अवसर पर संस्था संचालन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। 

•• विद्यार्थियों ने किया जल शोधन संयंत्र का भ्रमण, जल संरक्षण की ली शपथ

 जनमत जागरण @ सुसनेर : नगर परिषद सुसनेर में जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्मित जल शोधन संयंत्र का नगर परिषद के पार्षदों व स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान पार्षदों व छात्रों को जल शोधन संयंत्र की तकनीक से अवगत कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और छात्रों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। भ्रमण कार्यक्रम का समन्वय कम्पनी की सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री रश्मि तिवारी ने किया। इस अवसर पर सीएमओ ओ.पी.नागर, संचार सहायक हर्षा अहिरवाल, फिल्ड इंजीनियर जमनालाल पांडे व संविदाकार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सुसनेर में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!