विधानसभा में गौशालाओं का मुद्दा : जिला प्रशासन सक्रिय ,कलेक्टर ने किया गौशालाओ का निरीक्षण

गौ-शालाओ का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें- कलेक्टर ने किया गौशालाओ का निरीक्षण, कार्य पूर्ण के दिए निर्देश
जनमत जागरण @ सुसनेर :: जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा शनिवार को सुसनेर तहसील के अंतर्गत निर्माणधीन गौशालाओ का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर सिंह ने ग्राम आकली, लटूरी गुर्जर, छापरिया, ढाबला केलवा की गौशालाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने निर्माणाधीन गौ- शालाओ का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाकर उनको संचालित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इस अवसर पर तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल एवं जनपद सीईओ राजेश कुमार शाक्य व ग्रामीण उपस्थित रहे। अगर लंबे समय से अधुरी पड़ी इन गौशालाओं का निर्माण पूर्ण कर इनका संचालन शुरू होता है तो सड़को पर भटक रहे क्षेत्र के गोवंश को भी आसरा मिल जाएगा।

कलेक्टर द्वारा ग्राम आकली, लटूरी गुर्जर,छापरिया, ढाबला केलवा की गौशालाओ का निरीक्षण कर निर्माणाधीन गौ- शालाओ को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाकर संचालित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जनपद सीईओ उपस्थित रहे l

•• विधायक ने विधानसभा में उठाया गौशालाओं का मुद्दा :: क्षेत्र में गोवंश की दयनीय स्थिति के चलते क्षेत्रिय विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने सम्बोधन में विधानसभा क्षेत्र में संचालित गौशालाओं का निर्माण पूर्ण कर संचालित करने व गौशाला को गोवंश के पालन पोषण के लिए मिलने वाली राशि मे वृद्धि किये जाने की माँग की है। बता दे कि क्षेत्र के ग्राम सालरिया में संचालित एशिया के सबसे बड़े गोअभ्यरण्य में गौवंश की पूर्ति होने के बाद भी गोवंश सड़को पर भटक रहे जो आये दिन सड़क दुर्घटना व श्वानों के हमलों का शिकार हो रहा है। जिसके चलते क्षेत्रिय विधायक बापू विधानसभा में गौवंश के रखरखाव व गोशालाओं का संचालन शुरू किए जाने का मुद्दा उठाया है।



