देशआगर मालवामध्यप्रदेश

छात्राओं ने ””आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड … नृत्य कौशल से मोहा मन सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य व गीतों के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा को निखारा

  • डिजिटल इंडिया पर स्लोगन प्रतियोगिता
  • सौर ऊर्जा विषय पर पोस्टर निर्माण
  • तीसरे दिन आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई
  • शासकीय कॉलेज में हुआ तीन दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन 
  •  साहित्यिक, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 
  • समापन अवसर पर विजेताओं को दिए पुरस्कार

जनमत जागरण @ सुसनेर :: छात्राओं ने ””आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड … नृत्य कौशल से सबका मन मोहा …तो छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य “” मधुबन में जो कान्हा ना राधा कैसे न जले “” .. राजस्थानी नृत्य “” मोरनी बागा में बोले “”.. गीतों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई । छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य कौशल से दर्शकों को ही नहीं निर्णायकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर था, नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का।

न्यूज़ को जनमत जागरण न्यूज़ चैनल पर ट्यूब पर भी जाकर HD क्वालिटी में देखें 👇 चैनल को सब्सक्राइब करें⚫👇

वार्षिक स्नेह सम्मेलन के समापन के अवसर पर महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतियोगिता में तीन दिवसीय इस आयोजन में साहित्यिक, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। अंतिम दिन समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन प्रभारी सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा ने बताया कि आयोजन प्राचार्य डॉ.जी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित आयोजन में तीन दिनों तक अलग-अलग गतिविधिया संपन्न की गई। जिसमें प्रथम दिन निबंध लेखन, भाषण, वाद विवाद, प्रश्न मंच, दूसरे दिन खेल कूद में रस्सी कूद, दौड़, चेयर रेस, शतरंज, कैरम, बैड मिन्टन व तीसरे दिन पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन की गतिविधियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। वार्षिक स्नेह सम्मेलन के प्रभारी सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा ने बताया कि तीसरे दिन महाविद्यालय में सौर ऊर्जा विषय पर पोस्टर निर्माण तथा डिजिटल इंडिया विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता संपन्न हुई ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटिका व गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समापन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर. व्ही. गुप्ता, सहायक प्राध्यापक आरती नागर, रामकुमार अंजोरिया, आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, काशीराम प्रजापति, राजकमल नर्गेश, डॉ.रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल, मुकेश कुमार दांगी, मनोज कुमार दुबे, अब्दुल समद खान, पुनीत सक्सेना, नीरज भावसार, अनिल चौहान, गणेश सोनी, नितेश राठौर सहित विधार्थी मौजूद रहे। संचालन डॉ. कलम जटिया ने किया। 

•• ये विद्यार्थी हुए पुरस्कृत :: पोस्टर निर्माण में प्रथम श्रीराम सेन, द्वितीय काशवी खान तथा नेहा राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में प्रथम काशवी खान, द्वितीय हर्षा पाटीदार तथा नेहा राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत समूह नृत्य में भूमिका भाटी, उर्मिला सिसोदिया, पूजा जाट, मनीषा जाट, किरण मेघवाल और दुर्गा मेघवाल की टीम प्रथम, प्रियंका माली, ज्योति माली, अनिशा सोलंकी और कशिश सोनी द्वितीय व मुस्कान गेहलोत, मुस्कान राजोरिया और मनीषा विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में सोना जादमे प्रथम, अर्चिता बगड़ावत द्वितीय तथा भूमिका भाटी ने तृतीय स्थान, एकल गायन में हर्षा पाटीदार प्रथम, हर्षा हाड़ा द्वितीय तथा नेहा राठौर तृतीय स्थान पर रही। जिनको पुरस्कृत किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!