मध्यप्रदेशआगर मालवाउज्जैन

दो दर्जन से अधिक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता ने मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

बूथ अध्यक्ष एवं पोलिंग एजेंट सहित 25 कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान जिले की शुजालपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 93 में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह अंगारिया एवं पोलिंग एजेंट सुनील अंगारियां साहित् 25 कार्यकर्ताओ ने पार्टी की रीति नीति एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, निखिल राठौर, सुंदरसी मंडल अध्यक्ष विष्णु गुर्जर ने सभी कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओ का पुष्पमाला एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जयपाल सिंह सोलंकी, मंडी अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, लाडसिंह गुर्जर, नंदलाल परमार, राजेश मेवाड़ा , शाजापुर नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिले भर में हुए कार्यक्रम

जनमत जागरण @ शाजापुर :: एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि पर जिले के 15 ही मंडलों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी द्वारा पंडित जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। भाजपा जिला कार्यालय पर भी पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया की नीति निर्धारण में समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण का दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 1950 के दशक में दिया था, वह कहा करते थे कि सरकार में बैठे नीति निर्माता को कोई भी नीति बनाते समय यह विचार करना चाहिए कि या नीति समाज के अंतिम व्यक्ति यानी सबसे गरीब व्यक्ति का क्या भला करेगी इसी मंत्र का पालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, विपुल कसेरा, विजय जोशी, प्रेम मालवीय, विक्रमसिंह गुर्जर, जितेंद्र मालवीय, राकेश सोलंकी, चेतन मालवीय, अशोक पांचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!