•• हद हो गई सरकार : नौकरी देने के लिए भी रुपए छुट्टी लेने के लिए भी रुपए ..! महिला ने छुट्टी के लिए रुपए नहीं दिए तो छीन ली नौकरी : 21 फरवरी से भुख हड़ताल पर बैठेगी महिला

•• मामला महिला सफाईकर्मी से रुपए लेकर नौकरी पर रखने का : महिला सफाई कर्मचारी ने 80 हजार रुपए लेकर नौकरी पर रखने का लगाया आरोप , अफसरों से कि शिकायत, नहीं हुई सुनवाई
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: यह एक अनूठा मामला होगा जहां पर नौकरी पर लगाने के लिए भी रुपए लिए जाते हो तथा बाद में जब कर्मचारी काम करता है और किसी आवश्यक कार्य के लिए उसकी छुट्टी जाना पड़ता है तो छुट्टी लेने के लिए भी जहां पर रुपए लिए जाते हो ऐसा विचित्र मामला आपने कही नहीं सुना होगा …! लेकिन ऐसा मामला हम सोयतकलां नगर परिषद में देखने को मिल जाएगा । जहां पर परेशान होकर एक महिला सफाई कर्मी को आंदोलन की राह पकड़ना पड़ी अब वह महिला 21 तारीख से भूख हड़ताल पर नगर परिषद के सामने बैठ रही है । ऐसा नहीं है की महिला ने अपनी परेशानी किसी को नहीं सुनाई जब सब तरफ से निराशा मिली तब उसने आंदोलन का रुख अपनाया यह मामला है सोयतकलां नगर परिषद का ।
नगर परिषद में जन सेवक के रूप में पदस्थ महिला सफाई कर्मचारी शर्मिला वाल्मीकि ने परिषद दरोगा राकेश छतरबिंद पर 80 हजार रुपए लेकर नौकरी पर रखने का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारी ने जिला कलेक्टर से लेकर नगर परिषद सीएमओ तक शिकायत कि लेकिन अधिकारियों ने जांच के नाम पर मामला दबा दिया। मंगलवार को महिला ने एक बार फिर अनुविभागीय अधिकारी, उप तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, व नगर परिषद में आवेदन देकर 21 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

•• आवेदन में महिला सफाई कर्मी ने लगाया दरोगा पर रुपए लेने का आरोप :: महिला ने दिए आवेदन में बताया कि आठ-नो माह पूर्व नगर परिषद में सफाई कर्मचारी रखने की सूचना मिली थी। सूचना पर मेरे पति द्वारा नगर परिषद के दरोगा राकेश छतरबिंद से सम्पर्क किया। जिस पर दरोगा ने 80 हजार रु लेकर नौकरी पर रखने कि बात तय हुई। कुछ दिनो बाद मेरे पति ने दरोगा को 80 हजार रुपए दिए जिसके बाद मुझे नौकरी पर रखा ।

•• छुट्टी के लिए रुपए नहीं दिए तो बिना सुचना के नौकरी से निकाल दिया :: जब मेरे घर पर आवश्यक कार्य आ जाने के कारण मुझे अवकाश की जरूरत पड़ती थी ,तब मुझसे दरोगा द्वारा रुपए की मांग की जानें लगीं। दरोगा को जब मैने रुपए देने से मना किया तो मुझे नौकरी से बिना सूचना दिए ही निकाल दिया। जिसकी शिकायत सफाई कर्मचारी ने जिला कलेक्टर, जनसुनवाई व नगर परिषद सीएमओ देवेंद्र वत्स से कि लेकिन जांच के नाम पर मामला दबा दिया। महिला ने दोबारा से नौकरी पर रखने की मांग की है । 21 फरवरी से नगर परिषद के सामने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

•• दरोगा को नोटिस जारी किया : ” महिला की शिकायत प्राप्त हुई थी। मेरे द्वारा राकेश दरोगा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ” – देवेंद्र वत्स नगर परिषद सीएमओ सोयतकलां
आरोप निराधार है - नगरपरिषद में जनसेवक के रूप में पदस्थ महिला सफाई कर्मचारी शर्मिला वाल्मीकि ने परिषद के दरोगा राकेश छतरबिंद ने बताया कि ₹80 हजार रुपए लेकर नौकरी पर रखने व अवकाश मांगने पर दारोगा द्वारा रुपए की मांग का आरोप लगाया निराधार है।
•• सफाई कर्मचारी विश्राम गृह पहुंचे
आरोपों को झूठा बताते हुए बुधवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी विश्राम गृह पहुंचे व महिला शर्मिला वाल्मीकि द्वारा लगाए गए आरोप झूठे बताएं। सफाई कर्मचारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में पूर्व में पदस्थ शर्मिला वाल्मीकि को परिषद दरोगा राकेश छतरबिंद ने नोकरी से नहीं हटाया। बल्कि हम सभी सफाई कर्मचारियों के द्वारा 16 दिसंबर को नगर परिषद सीएमओ के नाम एक ज्ञापन सोपकर शर्मिला वाल्मीकि को हटाने की मांग की थी ।



