इनोवेशन एण्ड यूआगर मालवादेशमध्यप्रदेश
•• Inspiration from success story : पहले प्रयास से भी मिल सकती है सफलता : जानिए एक छोटे कस्बे के छात्र कैसे मिली बड़ी सफलता

•• Read this inspiring story : छात्र संयम जैन ने अपने पहले प्रयास में जेईई मेंस परीक्षा में 99.84 परसेंटाइल उत्तीर्ण की
जनमत जागरण @ सोयतकलां :: किसी ने कहा है मेहनत फिजिकल एक्टिविटी है और प्रतिभा आंतरिक..! सफलता के लिए दोनों की जरूरत है एक से काम नहीं हो सकता पहले प्रतिभा का विकास करना होगा फिर मेहनत रंग लाएगी । आज हम बात कर रहे हैं ऐसे नगर के छात्र की जिसने प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ सफलता हासिल की ।

छात्र संयम जैन ने अपने पहले प्रयास में जेईई मेंस परीक्षा में 99.84 परसेंटाइल उत्तीर्ण कर नगर और विद्यालय को गौरवान्वित किया । इस परीक्षा के दो प्रयास होते हे। पहली परीक्षा का परिणाम सोमवार देर रात्रि आया । जिसमे सोयतकलां नगर के कालिदास विधा निकेतन के छात्र संयम जैन ने अपने पहले प्रयास में ही इस परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की । नगर के मोबाइल व्यवसाई मनीष जैन का सुपुत्र है उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहा है। छात्र संयम के दादा पेंशनर अध्यापक रमेशचंद्र जैन है । छात्र की दादी भी पेंशनर अध्यापक हैं ।

- मेरा उद्देश्य आईआईटी की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करना :: संयम जैन ने बताया कि मेरा उद्देश्य आईआईटी की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण करू और मेरे नगर और परिवार का नाम रोशन करू । अभिभावको ओर शिक्षकों की प्रेरणा और मार्गदर्शन से यह सफलता अर्जित की है । आपको बता दें कि इस वर्ष एन आई टी और आई आई टी कॉलेज के चयन के होने वाली परीक्षा में पूरे देश भर से करीब 11 लाख पचास हजार बच्चों ने जेईई मेंस परीक्षा दी थी । इस उपलब्धि पर नगर के कालिदास विद्या निकेतन के संचालक भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर, गोविंद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्करराज सिंह जादौन , ओम प्रकाश पालीवाल , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गुप्ता , अनूप गुप्ता ,देवेंद्र भावसार , मुकेश जैन , युवा नेता अनिल सेन , मुकेश पाटीदार , पेंशनर अध्यापक रमेंद्र सिंह चौहान , पवन पाटीदार , हरीश पाटीदार , विवेकानंद स्कूल संचालक जितेंद्र शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमरावत , वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुप्ता आदि ने संयम को इस सफलता पर बधाई दी



